Tulsi Vivah Kaise Kiya Jata Hai 2023: तुलसी विवाह कब है और शुभ मुहूर्त जानें

Tulsi Vivah Kaise Kiya Jata Hai 2023: तुलसी विवाह कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को हिंदू धर्म में मनाया जाता है। देवोत्थान एकादशी या देवउठनी में तुलसी विवाह की पूजा होती है और इस दिन तुलसी माता को दुल्हन की तरह सजाकर पूजा की जाती है। तुलसी विवाह मांगलिक और धार्मिक एक आध्यात्मिक त्यौहार है। बता दे कि सनातन धर्म में हिंदू धर्म के लोग तुलसी के पौधे को एक पवित्र पौधे के रूप में मानते हैं। धार्मिक लोगों का मानना है कि इस दिन तुलसी जी और भगवान श्री हरि विष्णु का विवाह होता है और यह भी कहा जाता है कि इस दिन भगवान नारायण चार महीने बाद नींद से जागते हैं। आईये इस लेख में तुलसी विवाह के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व को जानते हैं।

तुलसी विवाह कब है? : Tulsi Vivah 2023 Date

तुलसी विवाह कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन हर साल पड़ता है। (Tulsi Vivah 2023 Date) इस साल तुलसी विवाह की तिथि 24 नवंबर, 2023 शुक्रवार के दिन है। बता दे कि 23 नवंबर को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 30 नवंबर रात 9:01 से शुरू 24 नवंबर शाम 7:06 तक रहेगी। परंतु उदया तिथि और प्रदोष काल में 24 नवंबर को मां तुलसी की पूजा होगी। हिंदू धर्म मान्यताओं का अनुसार भगवान विष्णु और तुलसी जी का विवाह इस दिन होता है। कहा जाता है कि इस दिन महिलाओं द्वारा तुलसी विवाह करने से भगवान विष्णु और मां तुलसी की कृपा मिलती है। जिससे जीवन में सुख शांति और धन की प्राप्ति होती है।

Tulsi Vivah Kaise Kiya Jata Hai 2023: तुलसी विवाह कब है और शुभ मुहूर्त जानें
Tulsi Vivah Kaise Kiya Jata Hai 2023: तुलसी विवाह कब है और शुभ मुहूर्त जानें, Image Source: Instagram

तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त 2023: Shubh Muhoort

हर साल तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल के समय में होता है इस साल तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त 24 नवंबर 2023 को प्रदोष काल के समय शाम 5:25 से शुरू होगी।

तुलसी विवाह 2023 में 3 सिद्धि शुभ योग का संयोग 

इस साल तुलसी विवाह के दिन तीन सिद्ध शुभ योग का संयोग बन रहा है जिसका समय निम्नलिखित है-

सेवार्थ सिद्धि योग पूरा दिन
अमृत सिद्धि योग सुबह 6:51 से शाम 4:01 तक
सिद्धि योग तुलसी विवाह के दिन सुबह 9:05 तक

Tulsi Vivah Kaise Kiya Jata Hai 2023: तुलसी विवाह की पूजा विधि

तुलसी विवाह के दिन संध्या काल के समय पूजा की जाती है। इस दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ कपड़ा पहनना चाहिए। पूजा विधि (Pooja Vidhi) में पूजा के समय एक चौकी पर कपड़ा डालकर तुलसी का पौधा और शालिग्राम को हल्दी और दूध का लेप लगाकर रखें इसके बाद शालिग्राम और तुलसी में गंगाजल को भरें। फिर इसके बाद एक कलश में जल भरकर चौकी के पास रखे और घी के दीपक जलाएं। फिर इसके बाद रोली और चंदन का तिलक शालिग्राम और तुलसी को लगाएं। पूजा के स्थान पर तुलसी पौधे के ऊपर गाने का एक मंडप बनाया जाता है, जिस पर हल्दी के लेप लगाया जाता है। फिर इसके बाद तुलसी के पौधे के पतियों पर सिंदूर लगाएं और चूड़ी, बिंदी, सिंदूर अन्य श्रृंगार सामग्री और लाल चुनरी चढ़ाएं। फिर इसके बाद हाथ में शालिग्राम को रखकर तुलसी की परिक्रमा कर फिर आरती करें। पूजा संपन्न हो जाने पर तुलसी माता और भगवान विष्णु और शालिग्राम से खुशहाल वैवाहिक जीवन की और सुख शांति के लिए प्रार्थना करें।

TTD Online Booking Ticket From Direct Link 2023

Tulsi Vivah Kaise Kiya Jata Hai 2023: तुलसी विवाह कब है और शुभ मुहूर्त जानें
Tulsi Vivah Kaise Kiya Jata Hai 2023

तुलसी विवाह का महत्व: Importance of Tulsi Vivah

तुलसी विवाह कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन होता है। हिंदू धर्म के अनुसार तुलसी विवाह से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती हैं और साथ ही घर में खुशी बनी रहती हैं। यह भी कहा जाता है कि इस दिन तुलसी विवाह करने से कन्यादान की तरह पुण्य मिलता है। जिनके घर में बेटी नहीं होती है और तुलसी विवाह करने से उनके घर में सुख शांति और बहुत लाभकारी होता है। कहा जाता है कि विष्णु देव के इस दिन जागने के बाद तुलसी विवाह करने वाले के घर में शुभ और मांगलिक कार्य की शुरुआत भी होती है।

Tulsi Vivah Kaise Kiya Jata Hai 2023: तुलसी विवाह कब है और शुभ मुहूर्त जानें
Tulsi Vivah Kaise Kiya Jata Hai 2023

Leave a Comment