Major Ashish Dhonchak Biography, Family, Wife, Age and Wiki

इस लेख में Major Ashish Dhonchak Biography, Family, Wife, Age and Wiki शामिल है। 

मेजर आशीष धौंचक भारतीय सेना में अधिकारी (मेजर) थे, जो 13 सितंबर 2023 को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में आतंकवादियों से मुठभेड़ में मारे गए। इनके साथ दो और कर्नल मनप्रीत सिंह और डीएसपी हुमायुं भट्ट भी भारतीय सेना में शहीद हो गए हैं। इस लेख में आप मेजर आशीष धौंचक का जीवन परिचय ( Major Ashish Dhonchak Biography ) सहित बहुत कुछ पढ़ेंगे।

Major Ashish Dhonchak Biography

मेजर आशीष धौंचक का जन्म 23 अक्तूबर 1987 को बिंझौल, पानीपत में हुआ था। आशीष धौंचक के पिता लालचंद ने पानीपत की नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड में काम किया था। वे शहर से सटे गांव बिंझौल के मूल निवासी हैं। लालचंद अपने परिवार के साथ गांव में रहते थे। गांव में शहीद मेजर आशीष धौंचक और उनकी तीन बहनें रहती थीं आशीष इकलौते भाई थे। बच्चों की शिक्षा को देखते हुए लालचंद ने एनएफएल में क्वार्टर लिया।

Major Ashish Dhonchak Wikipedia 
नाम आशीष धौंचक
जन्म स्थान बिंझौल, पानीपत
जन्मतिथि 23 अक्तूबर 1987
पिता लालचंद
माता  कमला देवी
उम्र  36
धर्म हिन्दू
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी ज्योति
बेटी  1 ( वामिका )
पेशा भारतीय सेना में मेजर
पुरस्कार  सैन्य मेडल
शहीद (मृत्यु) 13 सितम्बर 2023
शिक्षा ज्ञात नहीं
Major Ashish Dhonchak Family 

Major Ashish Dhonchak के परिवार की बात की जाये तो उनके पिता जी का नाम लालचंद है जो पानीपत की नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड में काम करते थे इस समय रिटायर हो गए है। आशीष धौंचक के माता जी का नाम कमला देवी है। वैवाहिक स्थिति की बात की जाये तो ये शादीशुदा है इनके पत्नी का नाम ज्योति है और इनकी 5 साल की एक बेटी है जिसका नाम वामिका है। बता दें कि इनकी 3 बहन भी है जो आशीष इन बहनो के इकलौते भाई है।

Major Ashish Dhonchak Wife and Daughter

दो वर्ष पहले, शहीद मेहर आशीष धौंचक को मेरठ से जम्मू कश्मीर भेजा गया था। तब वे चार साल की बेटी वामिका और उनकी पत्नी ज्योति के साथ रहते थे। उन्होंने पत्नी ज्योति और बेटी वामिका को सेक्टर-7 में अपने माता-पिता के पास छोड़ दिया ताकि परिवार को देश सेवा करते हुए मोह न लगे।

Major Ashish Dhonchak Career 

पानीपत के निवासी मेजर आशीष धौंचक बचपन में चोर पुलिस का खेल खेलते थे। हर बार वे पुलिस की भूमिका निभाते थे। इस बीच, उनके मन में देशभक्ति का भाव आया। 2013 में, वे पहली बार एसएसबी की परीक्षा पास कर लेफ्टिनेंट बने।

यह भी पढ़ें- 

Colonel Manpreet Singh Biography, Family, Wife, Age and Wiki

DSP Humayun Bhat Biography, Family, Wife, Wiki and any More

मेजर आशीष धौंचक के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य 

शहीद मेजर आशीष सेना में लेफ्टिनेंट थे। उस समय उनके चाचा का बेटा भी सेना में था।

आशीष अच्छे विद्यार्थी थे। वे अपनी क्षमता के अनुसार पदोन्नति लेते रहे।

आशीष ने अपने दुश्मनों से सीधे लड़ाई लड़ी और साहस दिखाया।

आशीष सैन्य मेडल भी प्राप्त किये थे। ।

मेजर आशीष के पिता, लालचंद, पानीपत सेक्टर 7 में एक किराए के घर में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने टीडीआई में अपना प्लाट खरीदकर घर बनाना शुरू कर दिया था।

गृह प्रवेश के दौरान 23 अक्तूबर को मेजर आशीष के जन्मदिन पर घर आना था।

परिजनों ने बताया कि शहीद मेजर आशीष धौंचक दोनों पढ़ाई और खेल में अच्छे थे। वह स्कूल में अच्छी बैडमिंटन खेलते थे।

उन्हें बाहर घर की साफ सफाई अच्छी लगी। अपने किराये के घर की दीवारों पर चित्र तक नहीं लगाए थे। वे एक सरल जीवन जीते थे।

मेजर आशीष धौंचक जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए हैं। सेना और पुलिस का युवा देशसेवा के लिए अपनी जान देने को हमेशा तैयार रहता है। हम मेजर आशीष धौंचक और उनके परिवार पर गर्व करते हैं।

यह भी पढ़ें – Harshita Mathur IAS Biography, Family, Husband, Rank, Age and Wikipedia

2 thoughts on “Major Ashish Dhonchak Biography, Family, Wife, Age and Wiki”

Leave a Comment