Kili Paul Biography, Wiki, Age, Family, Wife, Sister and Net worth

इस लेख में Kili Paul Biography, Wikipedia, Religion, House, Age, Family, Wife, Sister and Net worth शामिल है I

अगर आप शॉट वीडियो देखना पसंद करते हैं तो आप किली पॉल और नीमा पॉल का नाम सुना ही होगा। दोनों हिंदी गाना और भोजपुरी गाना पर लिप्सिंग वीडियो बनाकर भारत में काफी फेमस हो गए हैं। किली पॉल एक ऐसे जगह से आते हैं जहां पर लाइट भी नहीं आती। इस लेख में आज हम किली पॉल का जीवन परिचय, लाइफस्टाइल परिवार, नेट वर्थ, गर्लफ्रेंड और उनके बारे में अन्य जानकारी देने वाले हैं।

किली पॉल कौन है ?

किली पॉल कंटेंट क्रिएटर और एक डांसर हैं। किली पॉल का जन्म 9 अक्टूबर 1995 में मंजारो, तंजानिया में हुआ है। किली तंजानिया की राजधानी डारस्लाम के पास रहने वाले एक किसान है, जो भेड़, बकरी और गाय को चराने के लिए जंगलों में जाते हैं और वहीं पर बॉलीवुड और भोजपुरी गानों पर Tik Tok विडियो और इंस्टाग्राम रील्स वीडियो बनाते हैं। यह एक ऐसे पिछड़े इलाके में रहते हैं जहां पर लाइट नहीं आती है। मोबाइल को चार्ज करने के लिए अपने गांव से एक किलोमीटर दूर दूसरे गांव में जाना पड़ता है।

जीवन परिचय : Kili Paul Biography

नाम किली पॉल
उपनाम किली
जन्म 9 अक्टूबर 1995
जन्म स्थान मंजरों, तंजानिया
धर्म इस्लाम
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
नागरिकता तंजानिया
गर्लफ्रेंड ज्ञात नहीं
पेशा डांसर, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किसान
बहन नीमा पॉल
ऊंचाई 6 फीट
Kili Poul Instagram Id

kili_paul

 

किली पॉल का परिवार : Kili Paul Family

किली पॉल के परिवार की बात की जाए तो सोशल मीडिया के अनुसार किली का काफी बड़ा परिवार है। इनके परिवार में इनके पिताजी, दो चाचा और वह कुल तीन भाई बहन हैं। उनके छोटी बहन का नाम नीमा पॉल है जो घर का देखभाल करती हैं जो अपने भाई के साथ शॉट वीडियो बनाकर इन दिनों फेमस हो गई हैं। नीमा पॉल को लाखो लोग पसंद करते है और यह भी बता दें कि किली पॉल ने अभी तक शादी नहीं की है।

image credit: social media

 

किली पॉल फेमस कब हुएं

किली पॉल फेमस तब हुए जब टिक टॉक की एंट्री हुई। टिक टॉक पर इन्होंने हिंदी, इंग्लिश और अन्य कई भाषाओं के गानों पर लिप्सिंग कर डांस का वीडियो बनाएं इनके कई वीडियो भी वायरल हुए लेकिन पॉपुलर्टी नहीं मिली। भारत में टिक टॉक बंद होने के बाद इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो बनाने का ट्रेंड आया तब इनके किस्मत का दरवाजा खुला और इन्होंने बॉलीवुड गानों पर डांस करना शुरू किया।

इनको भारत से फेम तब मिला जब इन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म “शेरशाह” के गाने “राते लंबिया” पर लिप्सिंग कर डांस वीडियो बनाकर शेयर किया। तब इसके बाद इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा और धीरे-धीरे इनकी पॉपुलर्टी बढ़ती चली गई। अपनी बहन नीमा पॉल के साथ इन्होंने काफी हिंदी और भोजपुरी गानों पर डांसिंग वीडियो और लिप्सिंग वीडियो बनाएं तो इतने ज्यादा वायरल हुए कि आज इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है।

यह भी पढ़े – Captain Anshuman Singh Biography, Family, Wife, Wiki and Career

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा तारीफ

बड़े-बड़े स्टार और सुपरस्टार से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इनके वीडियो को देखकर तारीफ किए हैं। फरवरी 2022 में प्रधानमंत्री का शो मन की बात में दोनों भाई बहन के बारे में जिक्र हुआ था और कहा कि इन्होंने कई भारतीय गानों पर लिप्सिंग करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तंजानिया के दो भाई बहन किली पॉल और नीमा पॉल से मिलना चाहूंगा। इनमें भारतीय गीतों को लेकर एक जुनून है, दीवानगी है और इसी के वजह से ज्यादा पॉपुलर हैं। उनके काम से पता चलता है कि कितना ज्यादा मेहनत करते हैं।

किली पॉल को सम्मानित पुरस्कार और महत्वपूर्ण तथ्य

  • फरवरी 2022 में तंजानिया के हाई कमीशन ऑफ इंडिया के द्वारा किली पॉल को सम्मानित किया गया था।
  • सितंबर 2022 में मेटा क्रिएटर इवेंट में किली पॉल को बुलाया गया था जहां पर देश के सभी इंफुलेंसर शामिल थे।
  • इसके अलावा सलमान खान का शो बिग बॉस 16 का हिस्सा भी रहें।
तंजानिया के हाई कमीशन ऑफ इंडिया के द्वारा किली पॉल को सम्मानित
Credt : social media

 

किली पॉल का घर : Kili Paul House 

किली पॉल का घर मिट्टी का बना हुआ है जिन पर छत पर लोहे की चादर लगी हुई है। इनके घर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनका गांव कितना पिछड़ा हुआ है ।

किली पॉल का इनकम : Kili Paul Income

किली पॉल का इनकम की इनकम की बात की जाए तो वह हर महीने 5 से 10 लाख रुपए कमा लेते हैं। कमाने का जरिया ब्रांड प्रमोशन है। इनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है इसके जरिए लाखों रुपए की स्पॉन्सरशिप मिल जाती है।

किली पॉल का नेट वर्थ : Kili Paul Net worth

इनकी नेट वर्थ की बात की जाए तो किली पॉल की कुल संपत्ति 25 से 30 लाख रुपए है जो सोशल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार है I

Conclusion

इस लेख में किली पॉल का लाइफस्टाइल और जीवन परिचय के बारे में बताया गया है इस लेख को पढ़कर आपको काफी जानकारी मिली होगी और पसंद भी आया होगा। किली पॉल के बारे में और भी जानकारी मिलते ही जल्द अपडेट करेंगे।

FAQ

किली पॉल किस देश से है?

तंजानिया देश के है I

2 thoughts on “Kili Paul Biography, Wiki, Age, Family, Wife, Sister and Net worth”

Leave a Comment