Droupadi Murmu biography in hindi : नेट वर्थ, सैलरी, एजुकेशन, जाति, धर्म और परिवार

[द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय Draupadi Murmu Biography In Hindi, परिवार,जन्म, उम्र, नेटवर्थ, सैलरी, एजुकेशन, जाति, धर्म और बच्चे, Birth, Age, Family, Religion, Net Worth, Husband, Children, Education Webparsab]

नमस्कार दोस्तों इस लेख में आज हम द्रौपदी मुर्मू के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। द्रोपती मुर्मू भारत की वर्तमान एवं 15वीं राष्ट्रपति हैं। यह ओडिशा की पूर्व कैबिनेट मंत्री और झारखंड की पूर्व राज्यपाल भी रह चुकी हैं। द्रोपति मुर्मू एक आदिवासी परिवार से हैं जो भारत के पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने वाली हैं। इस आर्टिकल में द्रोपति मुर्मू का जीवन परिचय (Droupadi Murmu biography in hindi), उम्र, परिवार, पति, नेटवर्थ, करियर, शिक्षा और इत्यादि के बारे में नीचे पढ़ने वाले हैं।

द्रौपदी मुर्मू कौन है ?

द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं और वर्तमान राष्ट्रपति है और यह उड़ीसा की पूर्व कैबिनेट मंत्री और झारखंड की पहली महिला पूर्व राज्यपाल रह चुकी हैं। द्रोपति मुर्मू ने जुलाई 2022 में अपने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर बड़े अंतर यानी कि 64 फ़ीसदी वोट के साथ राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की हैं।

द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी परिवार से हैं और यह भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने वाली जनजाति समुदाय की पहली महिला हैं। द्रोपति मुर्मू महिलाओं और बच्चों के कल्याण और समाज के पिछड़े वर्गों लोगों के उत्थान के लिए कार्य करती हैं।

द्रौपदी मुर्मू ने अपने जीवन में गरीबी और संकटों का सामना किया है, लेकिन उन्होंने अपने मेहनत और समर्पण के साथ अपने अध्ययन को भी जारी रखा है और उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। द्रौपदी मुर्मू प्रतिभा पाटिल के बाद भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं और यह सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला हैं।

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

नाम द्रौपदी मुर्मू (भारत की राष्ट्रपति)
जन्म 20 जून 1958
जन्म स्थान उड़ीसा राज्य के मयूरभंज जिला के बैदापोसी गांव
होमटाउन रायरंगपुर
उम्र 2023 में 65 वर्ष
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिंदू
जाति अनुसूचित जनजाति, आदिवासी परिवार
वैवाहिक स्थिति विधवा
पेशा राजनीतिज्ञ
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP)
शैक्षणिक योग्यता कला स्नातक BA
कॉलेज रमा देवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर
लंबाई 5 फीट 4 इंच
वजन लगभग 74 किलो ग्राम
भारतीय जनता पार्टी से कब जुड़े 1997 में
झारखंड के राज्यपाल 2015 से 2021 तक
परिवार
 
पति का नाम श्याम चरण मुर्मू
माता का नाम किनगो टुडू
पिता का नाम स्वर्गीय बिरची नारायण टूडू
बेटा 2 अब नहीं रहे
बेटी 1 इतिश्री मुर्मू

 

द्रौपति मुर्मू का जन्म और परिवार

राष्टपति द्रौपति मुर्मू जी का जन्म उड़ीसा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में 20 जून 1958 को हुआ था और यह एक आदिवासी परिवार से हैं। मुर्मू के पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है जो गांव के भूतपूर्व प्रधान है। मुर्मू के पिता और दादा जी दोनों ही गांव के प्रधान रह चुके हैं।

द्रौपति मुर्मू के पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है जो अब इस दुनिया में नहीं रहें। इनके दो बेटे और एक बेटी थी जो दुर्भाग्यवश दोनों बेटों की अकाल मृत्यु हो गई और उनकी एक बेटी है जिनका नाम इतिश्री मुर्मू है जो विवाहित है और भुवनेश्वर में रहती हैं। द्रोपती मुर्मू एक अध्यापिका थी जो बाद में धीरे-धीरे यह राजनीति में आ गईं।

द्रौपदी मुर्मू का शिक्षा

द्रौपति मुर्मू ने अपनी शिक्षा को बहुत ही महत्व दिया है और अपने मेहनत और समर्पण के बावजूद अपने शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की है। इन्होंने अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए ढेर सारी कठिनाइयों का सामना किया है।

द्रोपदी मुर्मू ने स्थानीय विद्यालय में ही अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा पूरी की है। इन्होंने अपने अध्ययन को जारी रखते हुए स्नातक में b.Ed की डिग्री हासिल की है। इसके बाद इन्होंने स्नातक की शिक्षा कंप्लीट करने के बाद इन्होंने उड़ीसा सरकार में बिजली डिपार्टमेंट में एक जूनियर असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया है इन्होंने 1979 से 1983 तक इस काम को किया इसके बाद इन्होंने अध्यापिका के रूप में भी काम किया है।

द्रौपति मुर्मू ने अपने शिक्षार्थी जीवन में इन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण के साथ पढ़ाई में पूरा मन लगाया है। इसके बाद इन्होंने गरीबी के दौरान शिक्षा में उच्चतम स्तर तक पहुंचने के लिए संघर्ष किया है।

द्रौपदी मुर्मू का करियर

  • द्रोपदी मुर्मू ने अपने करियर में सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन्होंने अपने जीवन में आदिवासी समुदाय की सेवा करने में सबसे ज्यादा समय दिया है।
  • इन्होंने अध्यापिका के रूप में काम किया है फिर इसके बाद धीरे-धीरे यह राजनीति में चली गई।
  • इनका राजनीतिक जीवन 1997 से शुरू हुआ जो भारतीय जनता पार्टी का सदस्य होने के बाद जिला बोर्ड सलाहकार के रूप में काम किया है।
  • द्रौपदी मुरमू 2000 से 2004 तक उड़ीसा की केबिनेट मंत्री के रूप में भी काम किया है और उन्होंने अपने पद पर कर्तव्य रूप से अपना काम किया है।
  • फिर इसके बाद ये रायरंगपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष बनी और बाद में रायरंगपुर की विधायक बन गई और यह 2000 से 2009 तक भाजपा के टिकट पर दो बार जीती और विधायक रहीं।
  • फिर इसके बाद द्रोपति मुर्मू मई 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल बन गई और यह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी हैं।
  • इसके बाद द्रोपति मुर्मू को 21 जून 2022 को भारतीय जनता पार्टी ने भारत के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किया तो वहीं विपक्ष से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया। फिर इसके बाद राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के बाद द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति के पद पर कार्यरत हैं।

द्रोपदी मुर्मू का नेटवर्थ

राष्ट्पति द्रोपदी मुर्मू जी की कुल सम्पति निचे टेबल में इस प्रकार है –

Annual income ₹ 60,00,000
Monthly income    ₹ 5,00,000
Weekly income    ₹ 1,15,384
Daily income ₹ 23,076

 

FAQ 

द्रोपदी मुर्मू की शिक्षा कितनी है?

द्रोपदी मुर्मू की शैक्षिक योग्यता स्नातक BA है जो भुवनेश्वर के रामा देवी महिला कॉलेज से पढ़ाई पूरी की हैं।

द्रोपदी मुर्मू का धर्म क्या है?

द्रौपदी मुरमू हिंदू धर्म से हैं।

द्रोपदी मुर्मू की बेटी का क्या नाम है?

इनकी बेटी का नाम इतिश्री मुर्मू है।

द्रोपदी मुर्मू कहां की हैं?

द्रोपदी मुर्मू उड़ीसा के मयूरभंज जिला के बैदा पोसी गांव से हैं।

द्रोपदी मुर्मू का जन्म स्थान कहां है?

इनका जन्म स्थान उड़ीसा के मयूरभंज जिला के बैदापोसी गांव में हुआ है।

द्रोपदी मुर्मू किस कास्ट की हैं?

द्रौपदी मुरमू अनुसूचित जनजाति के एक आदिवासी परिवार से हैं।

द्रोपदी मुर्मू के कितने बच्चे हैं?

इनके दो बेटे तथा एक लड़की है और दोनों बेटों की अकाल मृत्यु हो चुकी है।

द्रौपदी मुर्मू के पति का क्या नाम है?

द्रोपदी मुर्मू के पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है।

द्रोपदी मुर्मू का नेटवर्थ कितना है?

द्रौपदी मुर्मू का नेटवर्थ मंथली इनकम ₹500000 है।

5 thoughts on “Droupadi Murmu biography in hindi : नेट वर्थ, सैलरी, एजुकेशन, जाति, धर्म और परिवार”

Leave a Comment