Deoria News: Chandrayaan-3 को देवरिया के अभिषेक सिंह कराएंगे सॉफ्ट लैंडिंग, इसरो में है प्रोग्राम मैनेजर

Deoria News: देवरिया जिला के अभिषेक सिंह चंद्रयान 3 मिशन मून मिशन में प्रोग्राम मैनेजर के पद पर इसरो में कार्यरत हैं। जिस तरह देवरिया जिला देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देते चला आया है। उसी प्रकार देवरिया जिला के लाल अभिषेक सिंह ने इतिहास रच दिया है और देवरिया जिला का मान बढ़ाया है।

Deoria News: Chandrayaan-3 को देवरिया के अभिषेक सिंह कराएंगे सॉफ्ट लैंडिंग, इसरो में है प्रोग्राम मैनेजर
Deoria News: Chandrayaan-3 को देवरिया के अभिषेक सिंह कराएंगे सॉफ्ट लैंडिंग, इसरो में है प्रोग्राम मैनेजर
अभिषेक सिंह ISRO का परिवार और शिक्षा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक सिंह मूल रूप से देवरिया जिला के विकासखंड बनकटा के जंजीरा गांव के मूल निवासी हैं। अभिषेक के पिता सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद से रिटायर हो चुके हैं और इन्होंने भी भारतीय सेवा में रहकर देश सेवा की हैं। अभिषेक सिंह के पिता कमलेश सिंह सीआरपीएफ में से रिटायर होने के बाद अपने पूरे परिवार के साथ कानपुर में रहते हैं। अभिषेक सिंह इसरो के चंद्रयान 3 मिशन के प्रोग्राम मैनेजर हैं। वही chandrayaan-3 के लांच होने के बाद जब यह पता चलता है कि चंद्रयान-3 मिशन में देवरिया जिला के अभिषेक सिंह का काफी योगदान है तो देवरिया के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

शिक्षा: इसरो के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई उनके ननिहाल रुद्रपुर में हुई है। इन्होंने हाई स्कूल की पढ़ाई सतासी इंटर कॉलेज से और इंटरमीडिएट की पढ़ाई जनता इंटर कॉलेज से की है। इसके बाद उन्होंने बीएचयू वाराणसी से एमएससी गणित की पढ़ाई की है इसके बाद आईआईटी रुड़की से MCA की डिग्री ली है। बता दें कि अभिषेक स्वर्ण पदक से भी सम्मानित हैI

अभिषेक सिंह chandrayaan-3 मिशन में अहम योगदान

23 अगस्त को chandrayaan-3 चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला है और पूरे विश्व में इतिहास रचने वाला है। उससे पहले देवरिया जिला के अभिषेक सिंह का नाम काफी चर्चा में है। बता दे कि अभिषेक सिंह चंद्रयान 3 को विशेष मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उनके द्वारा ही प्रोग्रामिंग के जरिए चंद्रयान-3 को कमांड भी दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक सिंह के द्वारा सेटेलाइट की गति को नियंत्रित करने का जिम्मा और सुरक्षित लैंडिंग कराने और चंद्रमा की कक्षा में पहुंचाने के लिए इनका विशेष योगदान है।

मिशन चंद्रयान 3 पर पूरे दुनिया भर की निगाहें टिकी हुई है क्योंकि पिछली बार चंद्रयान-2 में कुछ खामियां आ जाने से भारत के वैज्ञानिकों को निराश होना पड़ा था लेकिन चंद्रयान 3 को लेकर काफी उम्मीद है और यह 23 अगस्त को यानी कुछ ही दिनों बाद लैंडिंग करने वाला है। बता दे कि अभिषेक सिंह कई सैटेलाइट लॉन्चिंग में अपना योगदान दे चुके हैं और चंद्रयान 3 मिशन में प्रोग्राम मैनेजर के पद पर रहकर अपना योगदान दे रहे हैं। चंद्रयान मिशन में भारतीय युवाओं का काफी योगदान रहा है।

जिले के लोगों को जैसे ही पता चला कि भारत की महत्वकांक्षी अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनों के मून मिशन चंद्रयान 3 में देवरिया जिला के अभिषेक सिंह का अहम योगदान है तो वे लोग अपने आपको देवरिया जिला का निवासी होने का काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: 

Chandrayaan-3: भारत ने रच दिया इतिहास, चांद से आई सबसे बड़ी खुशखबरी

जानें ऋषभ पंत किस सीरीज से वापसी कर रहे है ? ऋषभ पंत के फैंस के लिए खुश ख़बरी

#deorianews #chandrayaan3 #देवरियान्यूज़

Leave a Comment