Bitcoin: अगर आप आज बिटकॉइन के बारे में जानते हैं तो शायद यह सुनकर हैरानी होगी कि एक समय ऐसा भी था जब इसकी कीमत सिर्फ कुछ पैसों के बराबर थी। आज जहां एक बिटकॉइन की कीमत लाखों में है, वहीं इसकी शुरुआत इतनी मामूली थी कि शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह डिजिटल करेंसी एक दिन पूरी दुनिया में धमाल मचा देगी। चलिए आपको इस दिलचस्प सफर के बारे में बताते हैं।
Table of Contents
कैसे हुई बिटकॉइन की शुरुआत?
बिटकॉइन को 2009 में सतोशी नाकामोतो नामक व्यक्ति (या समूह) ने लॉन्च किया था। हालांकि, आज तक किसी को यह नहीं पता कि सतोशी नाकामोतो असल में कौन हैं। जब बिटकॉइन लॉन्च हुआ तो इसका मकसद एक ऐसा डिजिटल पेमेंट सिस्टम बनाना था, जो बिना किसी बैंक या सरकार के नियंत्रण के काम करे। बिटकॉइन की शुरुआत ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए हुई, जो पूरी तरह से डीसेंट्रलाइज्ड है और इसका नियंत्रण किसी एक व्यक्ति के हाथ में नहीं होता।
शुरुआत में कितनी थी बिटकॉइन की कीमत?
जब बिटकॉइन पहली बार लॉन्च हुआ तो इसकी कोई निश्चित कीमत नहीं थी। 2009 में जब इसे पहली बार माइन किया गया तो इसकी वैल्यू शून्य के बराबर थी। शुरुआत में लोग इसे एक एक्सपेरिमेंट मानकर चल रहे थे और इसे खरीदने या बेचने का कोई तयशुदा बाजार नहीं था।
मई 2010 में पहली बार बिटकॉइन का उपयोग किसी असली चीज़ को खरीदने के लिए किया गया। एक प्रोग्रामर लास्ज़लो हैनयेक्स ने 10,000 बिटकॉइन देकर दो पिज्जा खरीदे थे। उस समय 10,000 बिटकॉइन की कीमत सिर्फ $40 (करीब 3,000 रुपये) के बराबर थी। यही वह समय था जब पहली बार बिटकॉइन का मूल्य निर्धारित हुआ।
सबसे पहली बार बिटकॉइन की कीमत कब तय हुई?
5 अक्टूबर 2009 को पहली बार NewLibertyStandard नाम की वेबसाइट ने बिटकॉइन की एक शुरुआती कीमत तय की। उस समय 1 डॉलर के बदले 1,309.03 बिटकॉइन मिल रहे थे। इसका मतलब यह हुआ कि 1 बिटकॉइन की कीमत मात्र 0.00076 डॉलर थी, यानी एक पैसे से भी कम! आज के समय में यह सुनकर यकीन करना मुश्किल है, क्योंकि अब एक बिटकॉइन लाखों रुपये में बिक रहा है।
Bitcoin Price History
तारीख | बिटकॉइन की कीमत (INR में) |
---|---|
5 अक्टूबर 2009 | ₹0.05 (लगभग) |
22 मई 2010 | ₹41 (10,000 BTC से 2 पिज्जा) |
फरवरी 2011 | ₹45 |
जून 2011 | ₹678 |
नवंबर 2013 | ₹45,000 |
जनवरी 2015 | ₹12,000 |
जनवरी 2017 | ₹70,000 |
दिसंबर 2017 | ₹13,00,000 |
दिसंबर 2018 | ₹2,50,000 |
दिसंबर 2020 | ₹21,00,000 |
अप्रैल 2021 | ₹47,00,000 |
नवंबर 2021 | ₹52,00,000 (ऑल टाइम हाई) |
जून 2022 | ₹16,00,000 |
जनवरी 2023 | ₹18,00,000 |
दिसंबर 2023 | ₹31,00,000 |
मार्च 2024 | ₹48,00,000 |
22 नवम्बर 2024 | ₹83,00,000 |
30 जनवरी 2025 | ₹91,00,000 |
- यह बिटकॉइन की कीमत का आंकड़ा लगभग में है थोड़ा बहुत ऊपर निचे हो सकता है।
-
बिटकॉइन की कीमतें काफी अस्थिर रहती हैं और ये अलग-अलग एक्सचेंज पर थोड़ी अलग हो सकती हैं।
धीरे-धीरे बढ़ी कीमत
इसके बाद धीरे-धीरे लोगों को बिटकॉइन में रुचि होने लगी और इसकी कीमत में इजाफा होने लगा। 2011 तक इसकी कीमत $1 तक पहुंच गई थी, जो अपने आप में एक बड़ी बात थी। बिटकॉइन की कीमत बढ़ने की मुख्य वजह यह थी कि लोग इसे एक भविष्य की करेंसी के रूप में देखने लगे थे।
2013 में आया पहला बड़ा उछाल
2013 में बिटकॉइन की कीमत ने पहली बार $1,000 (लगभग 80,000 रुपये) का आंकड़ा पार किया। इस समय तक कई बड़े निवेशक इसमें दिलचस्पी लेने लगे थे और इसे एक वैकल्पिक निवेश साधन के रूप में अपनाने लगे थे। हालांकि, इसके बाद बिटकॉइन की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर भी चलता रहा।
2017 में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी
2017 वह साल था जब बिटकॉइन ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। इस साल इसकी कीमत ने $20,000 (लगभग 15 लाख रुपये) का आंकड़ा छू लिया। इसके बाद बिटकॉइन एक बार फिर चर्चा में आ गया और लोग इसे तेजी से अपनाने लगे।
आज की कीमत और महत्व
आज बिटकॉइन की कीमत लाखों में है और यह डिजिटल संपत्ति का सबसे बड़ा उदाहरण बन चुका है। हालांकि इसकी कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव आता रहता है, लेकिन इसके बावजूद इसे डिजिटल गोल्ड कहा जाता है। आज के समय में बिटकॉइन सिर्फ एक करेंसी नहीं बल्कि एक निवेश का माध्यम भी बन गया है।
बिटकॉइन का भविष्य
भले ही बिटकॉइन की शुरुआत एक साधारण एक्सपेरिमेंट के रूप में हुई हो, लेकिन आज यह पूरी दुनिया में क्रांति ला चुका है। कई देशों में इसे कानूनी मान्यता मिल रही है और लोग इसे निवेश और भुगतान के एक बेहतरीन विकल्प के रूप में देख रहे हैं। बिटकॉइन का भविष्य कितना उज्जवल होगा, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इतना तय है कि इसकी शुरुआत की कहानी उतनी ही दिलचस्प और रोमांचक है जितना कि इसका आज का सफर।